रविवार, Ladli Behna Yojana 12 जनवरी को, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20वीं किस्त के रूप में 1250 रुपये प्रदेश की 1.27 करोड़ बहनों को दिए। अगर आप भी अपनी योजना का हालचाल जानना चाहते हैं, तो अंत तक इस लेख को पढ़ते रहें।आपको बता दें कि यह योजना मध्य प्रदेश में चल रही है। इसे पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने महिलाओं को
सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए शुरू किया था। अब तक इस योजना की 20 किस्तें ट्रांसफर की जा चुकी हैं। हर महीने बहनों को 1250 रुपए मिलते हैं। 12 जनवरी 2025 को 20वीं किस्त के रूप में 1250 रुपए के साथ-साथ मकर संक्रांति का उपहार भी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने दिया है।

मध्य प्रदेश की 1.27 करोड़ बहनों को मिली 20वीं किस्त
रविवार को मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी ने सुजालपुर जिले के कालापीपल में एक शानदार कार्यक्रम में बहनों को उपहार दिए। जानकारी के अनुसार, स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर 12 जनवरी 2025 को प्रदेश की करोड़ों बहनों के खाते में 1250 रुपए की 20वीं किस्त ट्रांसफर की गई है। इसके साथ ही मकर संक्रांति के अवसर पर भी उन्हें कुछ उपहार दिए गए हैं। इस 20वीं किस्त के तहत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश की महिलाओं के लिए 1572 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की है।
इन महिलाओं को 20वीं किस्त नहीं मिली है
आपको बता दें कि प्रदेश की लाडली बहन योजना के तहत अब तक 1.29 करोड़ बहनों को लाभ मिल रहा था। लेकिन अब कुछ बहनों के नाम हटा दिए गए हैं, जिससे अब केवल 1.27 करोड़ बहनों को ही योजना की किस्त मिल रही है। जो महिलाएं योजना की पात्र हैं, उन्हें किस्त मिली है, जबकि जो बाहर कर दी गई हैं, उनके लिए कुछ कारण हैं।
- जिनकी उम्र जनवरी 2025 में 60 साल से ज्यादा हो जाएगी।
- जिनकी जनवरी 2025 से पहले मृत्यु हो गई है।
- जो महिलाएं जनवरी 2025 से पहले सरकारी नौकरी कर चुकी हैं।
- जो जनवरी 2025 से पहले संवैधानिक अध्यक्ष या नेता के पद पर आ चुकी हैं।
- जिन महिलाओं ने अपनी इच्छा से लाडली बहना योजना का लाभ छोड़ दिया है।
लाडली बहन योजना की 20वीं किस्त का स्टेटस चेक करने का तरीका
अगर आप लाडली बहन योजना के तहत लाभ ले रही हैं और 20वीं किस्त का स्टेटस जानना चाहती हैं, तो सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। फिर नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्टेटस चेक कर सकती हैं।
- लाडली बहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” के विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक डालें।
- कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा।
- मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करें और वेरिफाई करें।
- ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” बटन पर क्लिक करें।